बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के विभिन्न अनुभागों व पटलों पर जाकर संचालित कार्यों का जायजा लिया। अभिलेखों के रख-रखाव, प्रशासनिक कार्यों को भी परखा। जीपीएफ पासबुक पर हस्ताक्षर न किए जाने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। कार्यालय में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर भी तत्काल हटाने को कहा है। डीएम के कड़े रुख से हड़कंप मच गई है। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन कार्यों में पूरी जिम्मेदारी व पारदर्शिता बरती जाए। कर्मचारियों के अभिलेखों एवं वित्तीय प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस सहित अन्य माध्यमों व जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्...