बहराइच, अक्टूबर 13 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। झिंगहा घाट पर डूबे 12 वर्षीय युवराज बाजपेयी की तलाश तेज कराने की मांग को लेकर परशुराम सेवा संस्थान के परशुराम सेना प्रकोष्ठ ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उधर मंगलवार को एनडीआरएफ ने बच्चे की तलाशी का अभियान जारी रखा। ज्ञापन में बताया गया कि मोहल्ला बशीरगंज निवासी अर्जुन कुमार बाजपेयी का पुत्र युवराज झिंगहा घाट पर डूब गया था। कई दिन बीतने के बावजूद उसका पता नहीं चलने से परिवार परेशान है। संगठन ने प्रशिक्षित गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से व्यापक खोज अभियान चलाने, कार्रवाई की नियमित निगरानी करने तथा परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही घाट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की। प्रदेश अ...