Bahraich News: डीसीएम की टक्कर से वृद्धा गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के जरवल स्थित हरचंदा मोड़ पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क क्रास कर रही वृद्धा को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से वृद्धा उछल कर दूर जा गिरो ओर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। आनन फानन में एंबुलेंस से घायल को थाने मुस्तफाबाद सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। कड़ी मशक्कत से वृद्धा की पहचान होने पर उसके परिजन सूचना पर पहुंचे।चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। जरवल थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के जरवल कस्बे के अति व्यस्ततम हरचंदा मोड़ पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पैदल पार कर रही वृद्धा को टक्कर मार चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल को मुस्तफाबाद सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.