बहराइच, अक्टूबर 29 -- Bahraich News: बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कि। निरीक्षण के दौरान कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कारागार परिसर का विस्तृत भ्रमण किया गया, जिसमें पुरुष बैरक, महिला बैरक, बंदी पाकशाला, क्रीड़ास्थल तथा अस्पताल वार्ड का निरीक्षण शामिल रहा। बंदियों की मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...