Bahraich News: डीएम संग सामूहिक भोज ने श्रमिक बेटियों का बढ़ाया हौसला
बहराइच, नवम्बर 7 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। विहान बालिका विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित 'कलेक्टर विद लंच' कार्यक्रम श्रमिक परिवार की बेटियों के लिए यादगार बन गया। जिलाधिकारी ने बेटियों के साथ सामूहिक भोज किया और लंच टेबल पर ही उन्हें सशक्त और शिक्षित बनने का मंत्र दिया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं, श्रम संगठन और लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, ईओ नगर पालिका और सहायक श्रमायुक्त भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक संस्था सद्भावना के संस्थाध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया।सामूहिक भोज से पहले छात्रा राशी सिंह ने 5 मिनट तक भोजन मंत्र पढ़ा। जिलाधिकारी भी बेटियों के साथ भोजन मंत्र पढ़ते नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ भोजन मंत्र पढ़कर मुझे अपने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.