बहराइच, अक्टूबर 1 -- Bahraich News: बहराइच। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने औचक निरीक्षण कर छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से 14, 17 और 19 के पहाड़े सुनकर शैक्षिक दक्षता परखी और कहा, "पढ़ाई में हमेशा आगे बढ़ने का जज्बा रखो।रसोईघर व भंडार गृह के निरीक्षण के दौरान मानकों के अनुसार स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने को कहा। छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शासन की प्राथमिकता है।अंत में डीएम ने छात्राओं को स्टडी टेबल, डस्टर व मार्कर भेंट कर उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...