Bahraich News: डीएम ने की सौहार्द की अपील,एसपी ने सुरक्षा का दिया भरोसा
बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम, रक्षाबंधन व अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता डीएम अक्षय त्रिपाठी ने की।डीएम ने मौजूद धर्मों के लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील किया तो एसपी ने अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि पर्व भाईचारे के संग मनाकर एकता का संदेश दें। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह संजीदा है। सभी के सहयोग से पूर्व की भांति त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाएंगे। उन्होंने कांवड़ मार्ग चिन्हित करने, बिजली के तार दुरुस्त कराने, जलाभिषेक स्थलों की सूची एसडीएम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ताजियादारों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.