Bahraich News: डीएओ की जांच में खराब मिली गुणवत्ता, भरे बीज के 28 नमूने
बहराइच, अक्टूबर 27 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। घटिया बीज बिक्री कर मुनाफा कमाने के चक्कर में लगे दुकानदारों पर नकेल कसा जा रहा है। डीएओ के नेतृत्व में मंगलवार को कृषि विभाग की टीमों ने बीज की दुकानों पर छापेमारी की। जांच में गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर 28 नमूने भरे गए हैं,जबकि गोदामों में डंप बीज से जुड़े अभिलेख अधूरे मिलने पर नाराजगी जताई गई। चार दुकानदारों को नोटिस दी गई है। तीन दिनों में अभिलेख पूर्ण न होने पर लाइसेंस रद करने की चेतावनी दी गई है। डीएम राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर तीन टीमें गठित की गई थी। डीएओ डॉ सूबेदार यादव ने सदर एवं महसी, उप कृषि निदेशक द्वारा पयागपुर व कैसरगंज तथा अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा मिहीपुरवा एवं नानपारा तहसील में छापेमारी की गई। सभी टीमों ने कुल 46 दुकानों का निरीक्षण किया और संदिग्ध पाए जाने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.