बहराइच, जुलाई 29 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिले में ओवररेटिंग कर खाद बिक्री की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएओ ने मिहींपुरवा व नानपारा तहसील क्षेत्रों में छापेमारी की। स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निलंबित किया गया है,जबकि रेटबोर्ड व अभिलेख अधूरे होने पर तीन दुकानदारों को नोटिस थमाई गई है। डीएओ के सख्त रुख पर खाद कारोबारियों में हड़कंप मच गई। छापेमारी की आशंका पर कई दुकानदार दुकानें बंदकर फरार हो गए।इनको भी चिंहित किया गया है। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुबेदार यादव ने इटाहवा, वनकसही, नूरी चौराहा और बाबागंज क्षेत्र की उर्वरक दुकानों पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबि...