बहराइच, अक्टूबर 9 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। रुपईडीहा रोडवेज डिपो को दिनों दिन गिरती हुई आय को लेकर रोडवेज संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डग्गामार वाहनों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। स्थानीय थाने में पहुंच कर क्राइम इंस्पेक्टर गणेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। दर्जनों रोडवेज कर्मी डिपो से निकल कर स्टेशन रोड होते हुए सेंट्रल बैंक चौराहे पर पहुंचे। मार्ग में ये लोग डग्गेमारी बंद करो, अभी तो ये अंगड़ाई है- आगे और लड़ाई है व भ्र्ष्टाचार - बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। लोग सेंट्रल बैंक चौराहे से रुपईडीहा थाने पहुंचे। यहां इन लोगों ने क्राइम इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि एक सप्ताह में अवैध वाहनों पर अंकुश नही लगा तो यह प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर होगा।संविदा कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष आफताब अहमद कुरेशी ने कहा ...