बहराइच, अक्टूबर 22 -- Bahraich News: बहराइच , संवाददाता। महमूदाबाद में तैनात स्वास्थ्यकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गुरुवार को उनका शव पैतृक घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति का शव देखते ही पत्नी अनीता कुमारी बदहवास हो गईं। वहीं, पिता को खोने के गम में बेटे और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। जरवलरोड थाने के अलीनगर गांव निवासी पवन कुमार मौर्य स्वास्थ्य विभाग में महमूदाबाद में तैनात थे। बुधवार को ट्रेन से अपने घर आ रहे थे। तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों का दुख देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पवन मौर्य अपने पीछे पत्नी अनीता कुमारी, पुत्र शुभम कुम...