बहराइच, जुलाई 29 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज थाने के कस्बे के अस्पताल चौराहे के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार लेखपाल व उसके परिवार के लोग बाल बाल बच गए। पीछा किए जाने पर ट्रक चालक हमला कर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई हैं। कैसरगंज थाने के गोड़हिया नम्बर एक के मजरे शीतलपुरवा निवासी मुल्कराज पुत्र जगदीश कैसरगंज तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात है। वह मंगलवार शाम कार से परिवार सहित कस्बे के अस्पताल चौराहे की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रक ने कार में पीछे से मारी टक्कर, बाल बाल बचे लोग इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर होते ही चालक ट्रक सहित फरार हो रहा था। ...