बहराइच, अगस्त 31 -- Bahraich News: बहराइच। रानीपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेश , दरोगा राधेश्याम यादव, सिपाही शशांक सिंह, मंजीत मौर्य रविवार रात गश्त कर रहे थे । इसी दौरान बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर एक संदिग्ध को पकड़ तलाशी ली। उसके पास से चाकू, चांदी की पायल , बिछिया , सोने की नाक की कील बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदी थाने के बहोरिकपुर निवासी पतरकू के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी ने 19 अगस्त को रानीपुर थाने के कठघरी सुग्रीव सिंह गांव निवासी शिवम सिंह पुत्र अनूप सिंह की मां से झाड़ फूंक के बहाने अनाज में जेवर रख गायब कर फरार हो गया था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: झाड़ फूंक के बहाने ठगी मामले में गिरफ्तार इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी को चोरी व शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस...