बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। तराई में शुक्रवार को दोपहर मानसून मेहरबान हुआ। आसमान में छाए बादल पुरवा हवाओं के झोंकों के साथ झमाझम बारिश हुई। लगभग डेढ़ घंटे हुई मूसलाधार बारिश में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जलभराव की समस्या पैदा हुई। हालाकि बारिश होने से उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। धान की रोपाई में लगे किसानों को भी आर्थिक रूप से लाभ मिला है। जिले में कई दिनों से मानसून बेरुख रहा। बारिश न होने से उमस भरी गर्मी बढ़ गई थी। लोग बेहाल हो रहे थे। धान की रोपाई भी मंद पड़ी हुई थी। किसान भी आसमान निहार रहे थे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: झमाझम बारिश से हुआ जल भराव, मंडी में फैला कीचड़ सुबह से ही मौसम का रुख बदल गया। आसमान में बादल छा आए। दोपहर में हवाएं चलने के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग डेढ़ ...