बहराइच, अगस्त 10 -- Bahraich News: श्रावस्ती, गिरंटबाजार, संवाददाता। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए बार-बार अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन लोक निर्माण विभाग पर इसका असर नहीं दिख रहा है। जिले की महत्वपूर्ण सड़कें भी खराब पड़ी है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। भिनगा जमुनहा बाया परसा या गिलौला बिलरवा मार्ग की स्थिति बहुत ही दयनीय है। यहां बरसात में पता ही नहीं चलता है कि मार्ग में गड्ढा है या गड्ढे में मार्ग। गिलौला-बिलरवा मार्ग को क्षेत्र की लाइफ लाइन कहा जाता है। हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों का नियमित आवागमन होता है। गिलौला के राजपुर-बिलरवा मार्ग पर गौरव वर्मा पीईजी गोदाम के पास सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे व गहरी खाई बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: गिलौला-बिलरवा और भिनगा-परसा मार्ग बदहाल, आवागमन में लोग परेशान...