बहराइच, अगस्त 26 -- Bahraich News: बहराइच। शिवपुर ब्लॉक के जूड़ा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने राम प्रकाश के घर के पास एक विशालकाय अजगर देखा। अजगर को देखते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन रक्षक रामानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।वन रक्षक रामानंद मिश्रा ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को बघौली जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...