बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: चर्दा संवाददाता। रूपईडीहा पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर मकान मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए के फड़ पर रखे 61,320 रुपये नकद, गिरफ्तार आरोपियों की जामा तलाशी में 13,680 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कुल बरामद नकदी 75,000 रुपये है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि जमोग बाजार में राजेश पुत्र स्वामी दयाल के मकान के अंदर कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नानपारा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। मकान के निचले तल पर बने हॉल में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में...