बहराइच, नवम्बर 7 -- Bahraich News: बहराइच, वरिष्ठ संवाददाता। बगैर हेलमेट रुपईडीहा से लौट रहे नानपारा के साकिब की बाइक फिसल गई। डीप हेड इंजरी से कोमा में हैं। रिसिया के रमेश वर्मा व उनके साथ विनोद की बाइक संतुलन खो बैठी दोनों को हेड इंजरी हो गई। लखनऊ भेजा गया है। कुछ इस तरह बाइक सवार बगैर हेलमेट जिंदगी खतरे में डालकर फर्राटा भर रहे। जागरूकता किसी काम की नहीं। हालत यह है कि यातायात माह के महज छह दिनों में 943 बाइक सवार बगैर हेलमेट चालान किए गए। इसी के साथ इनकी रफ्तार भी कम नहीं। तेज रफ्तार से वाहनों को दौड़ाने वाले 498 लोग कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने उनका चालान कर दिया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि घायलों में 70 फीसदी हेड इंजरी के मामले आते हैं। इनमें 99 फीसदी बगैर हेलमेट वालों को हेड इंजरी हो रही है। ऐसे में उन्हें रेफर करने के...