बहराइच, जुलाई 31 -- Bahraich News: प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित बहराइच,संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में किसान डिग्री कॉलेज में नशा उन्मूलन एवं युवा जागरूकता विषय पर शुक्रवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता में श्वेता पाल रही प्रथमकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मेजर डॉ एसपी सिंह ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की जिंदगी को खोखला कर रहा है। डॉ नीरज पांडेय ने कहा कि कॉलेज परिसर को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने ...