बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। फखरपुर में दादा मियां का मेला चल रहा है। सोमवार देर रात मेले में आए जलपरी शो के एक्वेरियम का शीशा अचानक फट गया। हादसे में जलपरी का करतब दिखा रही युवती और तीन बच्चों समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक्वेरियम का पानी आसपास भर गया और मेले में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार खालिदपुर निवासी सादिक (11) पुत्र शाकिम अहमद और फहाद (10) पुत्र सुहेल जलपरी शो देखने गए थे। माधवपुर निवासी अर्श (10) पुत्र हलीम भी शो देखने पहुंचा था। हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए। सादिक और फहाद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि अर्श का सीएचसी में इलाज चल रहा है। दरअसल एक्वेरियम में पानी भरकर उसमें करतब दिखाए जाते हैं। इसी दौरान अचानक शीशा फटने से पानी बाहर फैल गया और लोग घायल हो गए। हादसे ...