बहराइच, नवम्बर 28 -- Bahraich News: फखरपुर, संवाददाता। फखरपुर ब्लॉक के बिबियापुर से प्यारेपुर गांव जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सड़क के दोनों किनारों पर मुंजा घास उग आने से रास्ता और संकरा हो गया है। इससे सबसे अधिक खतरा स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को बना हुआ है। करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क ध्वस्त है‌। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों और राहगीरों को काफी सतर्कता के साथ आवागमन करना पड़ता है। सड़क की पटरियों पर उगी मुंजा घास के चलते सामने से आने वाले वाहन भी आसानी से दिखाई नहीं देते। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बिबियापुर-प्यारेपुर मार्ग की जल्द मरम्मत कराने के साथ ही सड़क के दोनों क...