Bahraich News: जनसुनवाई में सुनी गईं लोगों की समस्याएं
बहराइच, अगस्त 9 -- Bahraich News: बाबागंज। राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को बाबागंज में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश शिकायतें खाद्य एवं रसद विभाग तथा आंगनबाड़ी विभाग से संबंधित रहीं। लोगों ने आधार कार्ड कैंप लगाए जाने की मांग भी रखी। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में समाधान का भरोसा दिलाया। ट्रस्ट अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना ट्रस्ट की प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.