बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को भोर से ही देवी मंदिरों और पांडालों में भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की आराधना विधि विधान से की। दुर्गा पूजा महोत्सव पर देवी मंदिरों व पांडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। शहर के गोलवा घाट स्थित मरीमाता मंदिर, शहर के मां संघारिणी देवी मंदिर, श्री देवी गुल्लाबीर मंदिर, रामजानकी मंदिर, काली देवी मंदिर समेत सभी देवास्थलों, मंदिरों, पूजा पांडालों में पूजन-अर्चन हो रहा है। दुर्गा पूजा महोत्सव से शहर व ग्रामीण इलाके आध्यात्मिक रसधार से सरोबार है। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मन्दिरों व दुर्गा पूजा पांडालों में नौ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना हुई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दूसरा नवरात्र : माता ब्रह्मचारिणी के पूजन...