Bahraich News: छात्राओं ने पेन, चाबी आदि से सीखे आत्मरक्षा के गुर
बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर महिला महाविद्यालय बहराइच में बुधवार को साप्ताहिक खेल उत्सव का समापन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आत्मरक्षा के हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको रोमांचित किया। इसके साथ ही खेल भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. रुही ने पंच, ब्लॉक और दैनिक वस्तुओं पेन, चाबी, बैग का इस्तेमाल कर आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकें सिखाईं। बैडमिंटन की सटीकता और खो-खो की टीम भावना व रणनीति के साथ मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन दिवस पर ताइक्वांडो प्रशिक्षित छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.