Bahraich News: छात्राओं को दी गई विशेष पॉक्सो की जानकारी
बहराइच, सितम्बर 29 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार यादव के तत्वावधान में तारा महिला इंटर कॉलेज में विशेष पॉक्सो जागरूकता अभियान चलाया गया। सुबह प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्या अंजू उपाध्याय व शिक्षिकाओं की मौजूदगी में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल ऋषभ पाठक ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत अभिभावक, शिक्षक या विश्वसनीय व्यक्ति को बताएं। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी दें, उनके साथ सहज व्यवहार रखें और समय बिताएं। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर किया जागरूक बच्चों को अच्छे और बुरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.