बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवक संघ बहराइच के बैनर तले सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक गोनार्द लॉन में इकट्ठा हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए पानीटंकी चौराहा पहुंचे। कई रोजगार सेवक पानी टंकी पर चढ़ गए। बड़ी संख्या में टंकी पर चढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंच कर नाराज लोगों को रोका औश्र समझा बुझाकर नीचे उतारा। यहां काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति रही। इसके बाद नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे। उपायुक्त श्रम रोजगार के कार्यालय का घेराव एवं तालाबंदी किया l जिससे घंटों विकास भवन में अफरा तफरी का माहौल बना रहा l जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले 06 माह से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है l दीपावली पर्व भी निकट है जिससे ग्राम रोजगार सेवक आक्रोशित है l जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना कर...