Bahraich News: छह दिन से हड़ताल पर रोजगार सेवक, कार्य ठप
बहराइच, नवम्बर 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल छठवें दिन गुरुवार को भी जारी रही। प्रांतीय आह्वान पर चल रहे आंदोलन से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के साथ विशेष रोजगार सृजन सप्ताह भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि रोजगार सेवकों की हड़ताल के चलते रोजगार सृजन सप्ताह में 2,08,604 मानव दिवस के लक्ष्य के सापेक्ष महज 5,162 मानव दिवस ही सृजित हो सके हैं। उन्होंने बताया कि मांगों के समर्थन में 27 नवंबर को जिलेभर के ग्राम रोजगार सेवक जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री दीपक सिंह डंगर ने कहा कि रोजगार सेवकों के हक और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.