Bahraich News: छज्जा गिरने से छात्र की मौत
बहराइच, जुलाई 3 -- Bahraich News: नानपारा, संवाददाता। गर्मियों के अवकाश में ननिहाल आए छात्र पर अन्य साथियों के साथ खेलते समय शुक्रवार दोपहर में जर्जर छज्जा भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कड़ी मशक्कत कर उसे मलबे से निकाल कर गंभीरावस्था में स्वास्थ केन्द्र लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन शव को पैतृक गांव ले गए है। लखीमपुर जिले के ढेबरा गांव निवासी गोविंद (16) पुत्र छोटकन्ने मौर्या गर्मी की छुट्टियों में अपने मामा नानपारा कोतवाली के माघी गांव निवासी नन्द किशोर मौर्य के यहां आया था। शुक्रवार की दोपहर वह गांव के अन्य साथियों के साथ खेल रहा था। खेल दौरान वह मामा के पुराने घर के दरवाजे पर बने पक्के छज्जे पर लटकने की कोशिश की। युवक के दोस्तो ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.