बहराइच, जुलाई 7 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान बचाने के लिए मेडिकिल कॉलेज के चिकित्सा कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आग लगने, भूकंप, शॉर्ट सर्किट और अन्य आपदा के समय त्वरित बचाव व मरीजों को सुरक्षित निकालने के तरीके बताए गए।हर वार्ड के नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मियों को अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया गया। फायर विभाग के विशेषज्ञों ने कर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों का उपयोग, प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर के बिना मरीज को उठाने और धुएं से बचाव के टिप्स दिए। प्रशिक्षण संग परिसर में मॉकड्रिल भी कराई गई। अभ्यास के दौरान सायरन बजते ही कर्मी अलर्ट हुए और कुछ ही मिनटों में वार्ड से मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया। घायलों को स्ट्रेचर व व्हीलचेयर से बाहर...