बहराइच, सितम्बर 8 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। एक महिला को शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजनों की ओर से आए दिन मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। पति ने तीन तलाक कहकर उसे व उसके चार बच्चों को मारपीट कर घर से भगा दिया है। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कैसरगंज थाने के मरौठी गांव निवासनी शफीकुन निशा पुत्री मुबारक अली की शादी मरौठी निवासी रिजवान अहमद पुत्र शब्बीर अहमद के साथ हुई थी। शादी बाद से ही पति व ससुरालीजनों की ओर से आए दिन उसे मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। मायके वालों के समझाने पर वह ससुलीजनों की प्रताड़ना सह रह रही थी। उसके चार बच्चे भी हुए। उसके बावजूद उत्पीड़न नहीं थमा। अब पति ने उसे तीन तलाक कह ससुरालियों ने मारपीट कर बच्चों सहित घर से भगा दिया है। वह मायके में रह रही हैं। थाने में पति सहित तीन को नामज...