बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: बहराइच। श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर ग्रिंट थाने के महादेवा सालारपुर निवासी धर्मराज वर्मा (28) पुत्र पारसनाथ वर्मा चक्की पर शुक्रवार सुबह करंट से झुलस गए। उन्हे आनन फानन में एंबुलेंस से भिनगा अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। चिकित्सको ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...