बहराइच, जुलाई 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जरवलरोड थाने के जरवल कस्बे के निकट लखनऊ - बहराइच हाईवे पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक नर हिरन गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर से हिरन सड़क किनारे गहरे पानी में जा गिरा और दर्द से तड़पता रहा। राहगीरों की सूचना पर जरवल चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय, दीवान मुलायम सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हिरन को पानी से बाहर निकालकर तत्काल बैटरी रिक्शा से जरवल पशु चिकित्सालय पहुंचाया गया। चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि चिकित्सालय पहुंचने पर वहां ताला लगा मिला। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घायल बारहसिंघा की इलाज के दौरान मौतरान मौत कोई चिकित्सक अथवा कर्मचारी मौजूद नहीं था। करीब 10 से 15 मिनट...