बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। एक युवक भोजन कर गुरुवार देर रात घूमने निकला था। शुक्रवार सुबह उसका शव दरगाह रोड ठाकुर बगिया के पास कीचड़ में लथपथ मिला। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दरगाह थाने के बख्शीपुरा मौहल्ले निवासी नौशाद (40) पुत्र निसार गुरूवार रात लगभग दस बजे घर से घूमने निकला। वह सारी रात घर नही आया। वह नशे का आदी था। परिजन सुबह उसे तलाशते हुए दरगाह रोड ठाकुर बगिया के पास पहुंचे। तो नौशाद का शव कीचड़ में लथपथ पड़ा मिला। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ र...