बहराइच, अक्टूबर 12 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने के बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज के जैतापुर के मजरे गंगापुर गांव में रविवार रात लगभग 11:00 बजे इंडियन स्पेक्टेकल कोबरा एक घर में आ घुसा। फन काढ़ कोबरा की फुफकार सुन इस घर के लोगों में अफरातफरी मच गई। घर की एक बेटी ने तत्काल अब्दुल्लागंज रेंजर पंकज साहू को जानकारी दी। वन महकमे की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत से सर्प को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल के प्राकृतिक प्रवास में छोड़ा गया है।रूपईडीहा थाने के जैतापुर के मजरे गंगापुर गांव निवासी बजरंगी महाराज के घर में रविवार रात लगभग 11 :00 बजे कोबरा की फुफकार सुन घर के लोगों में दहशत व अफरातफरी फैल गई। बजरंगी महाराज की बेटी छाया ने तत्काल अब्दुल्लागंज रेंजर पंकज साहू को जानकारी दी गई। जिस प...