Bahraich News: ग्रीन बेल्ट की जमीन का सौदा पूरा होने पर चेते जिम्मेदार
बहराइच, जुलाई 11 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । शहर के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में भवन निर्माण का मामला अब तूल पकड़ रहा है। वर्षों तक विभागीय लापरवाही के चलते जहां जमीनों की खरीद-फरोख्त धड़ल्ले से होती रही, वहीं अब सौदा पूरा होने और मकान बन जाने के बाद प्रशासन की नींद खुली है। नतीजा यह कि लाखों रुपये राजस्व जमा करने के बाद भी भू-स्वामी अब अपना घर और जमीन बचाने के लिए अधिकारियों की ड्योढ़ी नापने को मजबूर हैं। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका, राजस्व और नियत प्राधिकारी के अधिकारियों ने निर्माण के समय कोई जांच नहीं की। बिजली-पानी के कनेक्शन भी आसानी से मिल गए। रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज भी बिना रोक-टोक होते रहे। इस बीच कई लोगों ने ग्रीन बेल्ट की जमीन खरीदकर मकान बना लिए और लाखों का राजस्व भी सरकार को दिया।अब अचानक नोटिस जारी कर निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.