बहराइच, नवम्बर 7 -- Bahraich News: नवाबगंज। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने खंड विकास अधिकारी को पत्र भेजकर पोर्टल व्यवस्था समाप्त करने संबंधी आदेश वापस लेने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवकों को बिना किसी शासनादेश के पोर्टल प्रधान, प्रशासक एवं ग्राम पंचायत सचिव से लेने के लिए निर्देशित किया गया है, जो न्यायसंगत नहीं है। पत्र में कहा गया है कि विभागीय अधिकारियों की कमी का खामियाजा ग्राम रोजगार सेवकों को भुगतना पड़ रहा है। इसी के विरोध में जनपद स्तर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के कारण यह आदेश जारी किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी अरुण राव ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आदेश वापस नहीं लिया गया तो 12 नवंबर से ग्राम रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंग...