बहराइच, सितम्बर 11 -- Bahraich News: तेजवापुर। गोवा में चना बेचकर परिवार का पालन - पोषण करने वाले तीन भाइयों में मंझले रामगांव थाने के बेहटाभया गांव निवासी जितेंद्र यादव (22) पुत्र परिक्रमा यादव की नौ सितंबर को ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र का शव शुक्रवार देर शाम गांव पहुंचने वाला है। शव आने की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है। शव पहुंचने से पूर्व सपा नेता देवेश चंद्र मिश्र 'मंजनू' ने मृतक के पिता परिक्रमा यादव समेत शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित पुंडरीक पाण्डेय, ग्राम प्रधान अभिषेक शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...