बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: बहराइच। बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाने के बरदहावा गांव में सिलेंडर में आग लगने से अनोखा (50) पत्नी झुर्रा व उसका बेटा विकास (15) झुलस गए थे। जबकि उधर से निकल रही रीशु (12) भी झुलस गई थी। तीनों को बलरामपुर जिला अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बहराइच मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। तीनों झुलसे पीड़ितों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...