बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: बाबागंज, संवाददाता। गेंदपुर करीम गांव में 15 दिन पहले फुंका ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया है। इससे करीब एक हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल, पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। विकास खंड नवाबगंज के सहाबा पावर हाउस से पोषित ग्राम पंचायत गेंदपुर करीम गांव में पिछले 15 दिनों पहले विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके चलते करीब एक हजार की आबादी पूरी तरह बिजली संकट से जूझ रही है। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: 15 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का प्रदर्शन ग्रामीण जुगनू खान, अखिलेश कुमार, प...