Bahraich News: गुलाल उड़ाते, थिरकते मां को विदाई देने निकले भक्त
बहराइच, अक्टूबर 21 -- महाविसर्जन में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के बाद बुधवार को जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के महाविसर्जन का सिलसिला जारी है। सड़कों पर निकली विसर्जन शोभायात्राओं में आस्था और उत्साह का संगम देखने को मिला। डीजे की धुन पर थिरकते भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां को विदाई देने निकल रहे हैं। मां के जयकारों से शहर के प्रमुख मार्ग गूंज रहे हैं। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ और रंगों से सराबोर माहौल महाविसर्जन के उत्साह को बयां कर रहा है। शहर के झिंगहा घाट पर मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी स्वयं श्रद्धालुओं के साथ विसर्जन में लगे हैं। महाविसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.