बहराइच, जुलाई 24 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज की वन महकमे की लापरवाही व ढिलाई से इलाके में लगातार गतिविधियों से खौफ पैदा कर रहा तेंदुआ पकड में नही आया है। महसी तहसील इलाके के बालासराय के मजरे मेलापुरवा में गुरुवार रात एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए की मौजूदगी के चलते लोगों ने पूरी रात जागकर पहरा दिया और परिवारों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी। मेलापुरवा के ग्रामीण दरोगा प्रसाद यादव, ओमप्रकाश वर्मा, सुंदर यादव, लवकुश यादव, उदयराज यादव और देशराज सोनकर ने बताया कि गुरुवार देर रात गांव के पास तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर उसे खदेड़ने पहुंचे, जिसके बाद वह खेतों की ओर भाग गया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।ग्रामीणों के मुताबिक करीब 15 दिनों से तेंदुआ क...