Bahraich News: गमगीन माहौल में निकला आखिरी जुलूस
बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। शिया समुदाय के ग्यारहवें इमाम हजरत इमाम हसन असकरी के यौमे शहादत आठ रबिउल अव्वल शनिवार को शाही कर्बला से अजा का आखिरी जुलूस निकाला गया। जुलूस निकलने से पूर्व एक मजलिस हुई। जिसे मौलाना सैयद मौहम्मद मेंहदी रिजवी ने खिताब किया। मजलिस की शुरुआत जीशान हैदर रिजवी बाबर जैदी, फिदा अब्बास ने सोज ख्वानी से किया। सलाम फौक बहराइची जीजा हैदर रिजवी मजहर सईद ने पेश किया। बाद मजलिस अलम ताबूत और गहवारा निकाला गया। इस मौके पर जंजीरी मातम भी किया गया। जुलूस दरगाह हजरत अब्बास से निकल कर कर्बला में पहुंच कर समाप्त हो गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: आखिरी पुरसे के जुलूस में गूंजी शहादत-ए-कर्बला की सदा यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 72 ताबूत का निकला मातमी जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.