बहराइच, जुलाई 11 -- Bahraich News: नानपारा। किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड नानपारा में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीके, सरकारी योजनाओं का लाभ तथा कीट एवं रोग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई। इंडियन बैंक के प्रतिनिधि राधेश्याम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधियों ने किसानों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य गन्ना अधिकारी दिवंकर सिंह ने किसानों से उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज, आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने तथा समय पर कीट एवं रोग नियंत्रण करने की अपील की। कहा कि आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत भी कम की जा सकती है। गोष्ठी में सुखविंदर सिंह सहित मिल के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...