Bahraich News: खैरा बाजार मार्ग पर अतिक्रमण से आवागमन प्रभावित
बहराइच, जुलाई 8 -- Bahraich News: तेजवापुर। मरौचा-बौंडी मार्ग पर खैरा चौराहे से खैरा बाजार तक सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानों और अस्थायी ठेलों के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों को निकलने में काफी कठिनाई होती है। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। बाजार क्षेत्र में बढ़ती भीड़ के बीच दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा, राहगीर परेशान यह भी पढ़ें- Siwan News बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर अस्थाई अतिक्रमण से जाम की समस्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.