Bahraich News: खेल रहे बालक की गर्दन दबोच कर भागा तेंदुआ, घायल
बहराइच, नवम्बर 29 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। निशानगाड़ा रेंज से लगे मुखिया फार्म में शनिवार की देर शाम घर के बाहर खेल रहे बालक को जंगल से निकले तेंदुए ने जबड़े में जकड़ लिया। बच्चे की चीख सुनकर बाहर निकले परिजन जबड़े में फंसे बच्चे को देखकर शोर मचाने लगे। घेराबंदी करने पर गन्ने के खेत के पास बच्चे को छोड़कर तेंदुआ भाग गया। खून से लथपथ बच्चे को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा लगाया गया है।कतर्निया सेंचुरी के निशानगाड़ा रेंज के मुखिया फार्म गांव निवासी चार वर्षीय अवियांश घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से तेंदुआ आ गया और बच्चे पर झपट पड़ा। तेंदुए ने बच्चे के गर्दन को जबड़े में दबोच लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आ गए। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हांक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.