बहराइच, अगस्त 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज जंगल से सटे महबूबनगर में खेत में फसल की रखवाली कर रविवार सुबह घर आ रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए से जान बचाने को किसान उसस भिड़ंत कर बैठा। हमले में घायल किसान के शोर पर ग्रामीण हांका लगाते दौड़े। गया। तो तंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किसान को आनन फानन में एंबुलेंस मोतीपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मोतीपुर थाने के ककरहा वन रेंज के जंगल से सटे महबूबनगर निवासी पेशकार (38) पुत्र मालती रविवार को सुबह छः बजे अपने खेत से फसल की रखवाली कर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तेंदुए का हमला होते ही किसान जान बचाने को उससे भिड़ंत कर ...