बहराइच, जुलाई 11 -- Bahraich News: तेजवापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गजपतिपुर निवासी रोहित मिश्रा ने टिकोरा मोड़ चौकी में तहरीर देकर बताया कि गुरुकुल स्कूल के निकट खेत में लगे तारों को काट दिया। इसके बाद दो शिव बबूल व दो शहतूत काट लिए। दो पिलर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि पड़ोसी द्वारा बेचे गए पेड़ों की कटान के दौरान यह नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि मामले में पहले भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब दूसरी बार तहरीर देकर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...