बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। बहराइच-गोंडा रेल प्रखंड पर चित्तौरा के पास बने रेलवे पुल के दोनों ओर गहरे गड्ढे शुक्रवार को खोद दिए गए हैं।गहरे गड्ढ़े खुद जाने की वजह से सीएचसी व महराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। रेलवे ने यह कदम नीचे से गुजरने वाले भारी वाहनों के टकराने से पुल के खतरे को भांपते हुए उठाया गया है। बहराइच-गोंडा रेलवे प्रखंड पर चित्तौरा ब्लॉक क्षेत्र में रेलवे पुल बना हुआ है। इस पुल के नीचे से होकर संपर्क मार्ग गुजरा है,जिसके जरिए सीएचसी,ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही महराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर वाहनों से लोग आवागमन करते रहे हैं। एंबुलेंस व दूसरे वाहन भी पुल के नीचे से निकलते हैं। देखा गया कि रात में ओवरलोड़ व ओवर हाइट वाहन भी इसी के नीचे से गुजरते हैं,जो अक्सर पुल में...