बहराइच, अगस्त 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में चार वयस्क और एक बच्चे सहित पांच हाथियों का झुंड बहते हुए घाघरा बैराज पर पहुंच गया। बैराज के निकट हाथियों को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मंगलवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गिरिजापुरी घाघरा बैराज पर यह नजारा दिखा। ग्रामीणों ने तुरंत कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष गौड़ वन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने बैराज प्रशासन से समन्वय कर बैराज के कुछ गेटों को नीचे कराया, जिससे नदी का बहाव कम हो गया। बहाव कम होने पर हाथियों का समूह बैराज के बायें तटबंध से सुरक्षित ऊपर निकल गया और सदर बीट की ओर जंगल में चला गया। हाथियों के सुरक्षित जंगल में चले जाने पर ग्रामीणों ने राहत की ...