बहराइच, जुलाई 31 -- Bahraich News: तेजवापुर। पारसनाथ इंटर कॉलेज चेतरा से सबलापुर स्थित एसकेएस कॉलेज जाने वाले मार्ग के दोनों ओर घनी मूंजा और झाड़ियां उग आने से छात्र-छात्राओं व राहगीरों में दहशत है। बरसात के कारण झाड़ियां और घनी हो गई हैं, जिससे सांप व अन्य जंगली जानवरों के छिपे रहने की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को इसी मार्ग के किनारे पान की ढाबली चलाने वाले रमेश चौरसिया की कथित रूप से सांप के काटने से मौत के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने बीडीओ तेजवापुर प्रतीक से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में उगी घास से बढ़ा सर्पदंश का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...